- Hindi News
- न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की शाखा खुली
न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की शाखा खुली
रांची|रातू रोडस्थित वैष्णवी भवन में मंगलवार को न्यू इंडिया इंश्योरेंस की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। कंपनी के वरीय मंडल प्रबंधक शंकर प्रसाद सिन्हा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कंपनी के अभिकर्ताओं से कहा कि परिस्पर्धा के इस दौर में ग्राहकों को त्वरित सेवाएं देने से ही व्यवसाय बढ़ता है। त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडल कार्यालय अंतर्गत कंपनी की यह तीसरी शाखा खोली गई है। शाखा प्रबंधक सोनल टेटे ने कहा कि नई शाखा खुलने से जहां ग्राहकों को सुविधा मिलेगी और कंपनी का बिजनेस बढ़ेगा। मौके पर एक्सिस बैंक के प्रबंधक हिमांशु कुमार, एलआईसी के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार दास समेत काफी संख्या में कंपनी के ग्राहक भी मौजूद थे।