पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजुकी की 155सीसी जिक्सर लांच

सुजुकी की 155सीसी जिक्सर लांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|सुजुकी मोटरसाइकिलएवं स्कूटर के अधिकृत विक्रेता सिंह-सुजुकी सुजुकी की नई 155 सीसी मोटरसाइकिल जिक्सर लॉन्च की गई। वर्क्स मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि यह बाइक पूरा स्पोर्टी लुक में है। बाइक में डबल सायलेंसर, डिजिटल मीटर ट्यूब लेस टायर लगा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को आकर्षित करने वाली यह बाइक पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसकी ऑन रोड कीमत रांची में 80,660 रुपए है। मंगलवार को लांचिंग के दिन ही 15 गाड़ियों की बुकिंग की गई। मौके पर डायरेक्टर शिव कुमार सिंह, कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर आशीष रथ, दारोगा सिंह, आरडी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।