पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्घाटन मुकाबला में साई सैग की टीम जीती

उद्घाटन मुकाबला में साई सैग की टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेके सीआईपी मैदान में मंगलवार से अल-फलाह ट्रस्ट कांके द्वारा आयोजित शहीद शेख भिखारी रनिंग गोल्ड कप फुटबाॅल टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला साई सैग सेंटर और एनएफसी डिबडीह के बीच खेला गया।

साई की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए निर्धारित समय में तीन गोल कर आसानी से मैच जीत लिया। साई के लिए कपिल बाड़ा, सरोज महतो और आकाश राणा ने एक-एक गोल किए। कपिल को मैन आॅफ मैच घोषित किया गया। वहीं दूसरा मैच संत जोंस रांची और एचएफसी हुसीर के बीच खेला गया। इसमें संत जोंस टीम ने 1-0 से जीत दर्ज किया। संत जोंस के खिलाड़ी अलबर्ट को मैन आॅफ मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि कांके थाना प्रभारी केएस आनंद,, विशिष्ट अतिथि सुरेश बैठा, अध्यक्ष मुश्ताक आलम, मो. खालिद मौजूद थे।

साई टीम के कपिल को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।