डीजीपी टेबल टेनिस के तीसरे दौर में
प्रथमझारखंड पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2014 की शुरुआत मंगलवार को खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुई। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीजीपी राजीव कुमार पहले और दूसरे राउंड में जीत दर्ज कर तीसरे राउंड में पहुंच गए। इससे पूर्व खेल मंत्री गीताश्री उरांव ने शटल कोर्क हिट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्वागत भाषण अपर पुलिस महानिदेशक, झासपु कमल नयन चौबे ने किया। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड राजीव कुमार ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। मौके पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, झासपु सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक रेजी डुंगडुंग, अपर पुलिस महानिदेशक विभुति भूषण प्रधान, पुलिस महानिरीक्षक एमएस भाटिया, पुलिस महानिरीक्षक आरके मल्लिक, पुलिस महानिरीक्षक एलएल मीणा, पुलिस उप-महानिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह मौजूद थे।
अपने मुकाबले के दौरान शॉट लगाते डीजीपी।
खेल मंत्री गीताश्री उरांव ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।
पहले दिन का रिजल्ट
बैडमिंटन सिंगल मेन (नन गैजेटेड ऑफिसर) : सचिनशुभा, अमरेश कुमार, शिवानंद चौबे, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अब्दुल रहमान, पवन कुमार साहा, विनय कुमार, रवि कुमार सिंह, तपन कुमार महतो, रोहित दूबे, प्रभात कुमार, मिरू लाल मरांडी, अनिल कुमार टीयू, जय प्रकाश, रवि सिंह गुरुंग, प्रेमा चिरिंग शेरपा, शिव कुमार, अंजनी कुमार, चुन्नू भारती, सुरेंद्र मुंडा, राजू थापा, हरिंदर राय, प्रमोद कुमार दास, शारिक अख्तर, बंधन बैठा, देव नंदन मुर्मू, विमल कुमार खारला, गजेंद्र श्रेत्रीय अन्य। बैडमिंटनडबल मेन (नन गैजेटेड ऑफिसर) : शिवबहादुर और चुन्नू बहादुर, रविकांत पाण्डेय और प्रणब कुमार, अमरिष कुमार झा और प्रभात कुमार झा, रोहित कुमार और संतोष कुमार, राकेश मिंज और अब्दुल रहमान, सचिन शुभा अन्य।