पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन नक्सली मारे गए

तीन नक्सली मारे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिसरी थाना क्षेत्र के दलदलीय जंगल में शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में चकाई थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव का एरिया कमांडर दिनेश पंडित, चकाई के ही तेलिया मारन गांव का सहदेव राय और जीवलाल मुर्मू शामिल हैं। झारखंड और बिहार की सीमा पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने भारी संख्या में हथियार सामान जब्त भी किए हैं।

घटना की पुष्टि बोकारो के अभियान आईजी मुरारीलाल मीणा, सीआरपीएफ के आईजी आरके मिश्रा, गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार गड़िदेशी और सातवीं बटालियन गिरिडीह के कमांडेंट आरके सिंह ने संयुक्त रूप से शनिवार को की। आईजी अभियान ने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली जख्मी भी हुए हैं।

नक्सलियों का बंद आज से

रांची. पुलिसियाजुल्म के खिलाफ पीएलएफआई और माओवादियों ने 14 और 15 सितंबर को झारखंड बंद बुलाया है। इधर, बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी जिलों के एसपी को सतर्क कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

नक्सलियों को मुख्यधारा में लौट जाना चाहिए। अगर नहीं लौटते हैं और हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, तो उनका वही हश्र होगा, जो गिरिडीह में हुआ है। -राजीवकुमार,डीजीपी

बच निकला सिद्धू

पूर्वीबिहार-उत्तरी झारखंड का जोनल कमांडर सिद्धू कोड़ा मुठभेड़ के दौरान बच निकला। सिद्धू कोड़ा इस दस्ते का नेतृत्व कर रहा था।

जब्त हथियार

एकएसएलआर, थ्री नट थ्री की दो राइफलें, बड़ी संख्या में कारतूस, एक डिजिटल कैमरा, पानी की बोतलें, फेस वाॅश क्रीम और दो बैग।

दलदलीय जंगल से जब्त नक्सलियों के हथियार सामान।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों से गिरिडीह पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कांबिंग ऑपरेशन चला रही है। शुक्रवार की देर रात एसपी गड़िदेशी को गुप्त सूचना मिली कि बिहार-झारखंड की सीमा पर तिसरी थाना क्षेत्र में नक्सली दस्ता बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तुरंत पुलिस और सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के जवानों की एक टीम सीमा की ओर रवाना हो गई। पुलिस के वहां पहुंचते ही गोलीबारी शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे से 2 बजे तक चली मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली चकाई की ओर भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस की गोली से तीन नक्सली मारे गए।

बड़ी घटना की फिराक में थे