पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मानित हुए पूर्व पार्षद और कर्मचारी

सम्मानित हुए पूर्व पार्षद और कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के 35 वें स्थापना दिवस पर शहर को प्रगति पथ पर ले जाने का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निगम के पूर्व एवं वर्तमान कर्मी

संसाधनों की कमी के बावजूद निगम दे रहा सुविधाएं : मेयर

मौकेपर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम पूरे राज्य की व्यवस्था को दिखाता है। संसाधनों की कमी के बावजूद निगम शहर की इतनी बड़ी आबादी को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि निगम के पूर्व अधिकारियों की तरह ही वे शहर के विकास के लिए प्रय|शील हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी कमी रह जाती है, लेकिन उन कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

गीत-संगीत की महफिल के साथ लजीज व्यंजनों का जायका : मौकेपर संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि पिछले 35 वर्षों के दौरान निगम को सबसे महत्वपूर्ण संस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना ही कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य है। मौके पर कर्मचारियों के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कर्मचारियों ने लजीज व्यंजनों के साथ गायिका मिताली घोष के सुमधुर गीतों का आनंद उठाया। मौके पर निगम के पार्षदगण सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

भास्कर संवाददाता. रांची

रांचीनगर निगम का 35 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से निगम परिसर में मनाया गया। इसका आयोजन रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने किया था। कार्यक्रम में निगम के पूर्व पार्षदों और सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं मेयर, डिप्टी मेयर सहित सभी अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम के उत्थान के साथ शहर को प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया।