पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स ऑडिट का कार्य अब काफी दायित्वपूर्ण : गुप्ता

टैक्स ऑडिट का कार्य अब काफी दायित्वपूर्ण : गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. दीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रांची शाखा की ओर से शनिवार को टैक्स ऑडिट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के टैक्सेशन मामलों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ शांति स्वरूप गुप्ता ने टैक्स ऑडिट के फॉर्मेट और नॉर्म्स में इस वर्ष हुए कुछ बदलाव की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान फॉर्मेट के द्वारा टैक्स ऑडिट में कई जानकारी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है। एक ऑडिटर के रूप में इन सभी सूचनाओं की जांच करना और देना भी अनिवार्य है। इस कारण अब टैक्स ऑडिट का कार्य संपादित करना एक ऑडिटर के लिए काफी दायित्वपूर्ण हो गया है। इसमें अब समय भी काफी लगेगा। उन्होंने उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए।

सेमिनार में जेवी अग्रवाल, विकास पोद्दार, मनीष जैन, संजीत श्रीवास्तव, विनय गोयनका, ऋषभ जैन, धनंजय, मुजफ्फर इकबाल सहित रांची के 90 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित थे। संचालन डिंपल चावला ने किया। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता सूर्य नारायण राजगढिय़ा ने की।