जंगल में मिला नि:शक्त युवक का शव
ओरमांझी. ओरमांझीपुलिस ने शनिवार को देर शाम थाना क्षेत्र के जावाबेड़ा जंगल से 16 वर्षीय नि:शक्त प्रदीप उरांव का शव बरामद किया। शव पेड़ से टंगा हुआ था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रदीप थाना क्षेत्र के जावाबेड़ा गांव का रहने वाला था एक एनजीओ में पेंशन सर्वेयर का काम करता था।
धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में पांच को पकड़ा
इटकी.बिधांनीगांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में ग्रामीणों ने शनिवार को पांच युवकों को घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में सभी को इटकी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद निजी मुचलके पर सभी युवकों को देर शाम में छोड़ दिया। ये युवक नगड़ी के बिलिवर्स चर्च, टिकराटोली से जुड़े हैं। इनमें अजय खलखो (रांची), अरविंद तुरी (लातेहार), प्रेम टोप्पो, गुमला, समीर बाखला (जशपुर) विशांत चंपिया (मनोहरपुर) शामिल हैं। पूछताछ के क्रम में युवकों ने बताया कि वे लोग चर्च में रहकर धर्म की पढ़ाई करते हैं। चर्च की ओर से प्रत्येक शनिवार को ग्रुप बनाकर उन्हें अलग-अलग गांवों में धर्म प्रचार के लिए भेजा जाता है। इस क्रम में वे बिधांनी गांव आए थे।