23 से अंडर-13 चेस चैंपियनशिप
रांची. ऑलझारखंड चेस एसोसिएशन और जमशेदपुर चेस अकादमी की ओर से 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक अंडर-13 बालक/बालिका चेस चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस चैंपियनशिप से चयनित खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो अंडर-14 एशियन और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह जानकारी संघ के सचिव प्रीतम सिंह ने दी।