लोधमा क्लब अगले राउंड में
रांची. गांधीनगरफुटबॉल मैदान में खेले जा रहे अमन बेक मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को लोधमा फुटबॉल क्लब ने चंदाघासी फुटबाल क्लब को 4-1 से हराया। लोधमा की ओर से खेल के 12वें 26वें मिनट में संजय नायक तथा 30वें 56वें मिनट में विनय केरकेट्टा ने गोल किया। चंदा घासी की ओर से खेल के 16वें मिनट में विनोद टूटी ने गोल किया। 14 सितंबर को पहला मैच एजी कॉलोनी और दुबलिया फुटबॉल क्लब तथा दूसरा मैच टीएनएल कुसई और रुपुपीड़ी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।