पहले दिन महिला पहलवानों का रहा दबदबा
बालिका वर्ग अंडर-19 के 44 कि.ग्रा. वर्ग में माला कुमारी (गिरिडीह), मधु तिर्की (रांची), शांति मुर्मू (पाकुड़), ललिता कुमारी (लोहरदगा), 48 कि.ग्रा. में चांदनी गाड़ी (रांची), बाहामुनी तिरु (खूंटी), दीपा कुमारी (लोहरदगा), पूजा कुमारी (साहेबगंज), 51 कि.ग्रा. में सुखी सिंह सरदार (सरायकेला), राखी तिर्की (रांची), वीणा तिर्की (गुमला), शर्मीली कुमारी (साहिबगंज), 55 कि.ग्रा. में सुलामी होरो (खूंटी), रजनी कुमारी (रांची), निलोका (गुमला), सरिता कुमारी (लोहरदगा), 59 कि.ग्रा. में जामा मुंडा (रांची), अमृता कुमारी (खूंटी), अविला एक्का (सिमडेगा), विनिता मुर्मू (सरायकेला), 63 कि.ग्रा. में किरण मिंज (रांची) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अंडर-17 बालक ग्रीको रोमन स्पर्धा के 42 कि.ग्रा. में मंजय उरांव (लोहरदगा) ने आशिष कुमार (हजारीबाग), 46 कि.ग्रा. में मृत्युंजय (रांची) ने तारकेश्वर (चतरा), हेमन्त कुमार (लोहरदगा) ने मोहम्मद फैजान अहमद (गोड्डा), 50 कि.ग्रा. में सुमित कुमार सिंह (सिमडेगा) ने कृष्णा साहु (गुमला) को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। फ्री स्टाइल बालक वर्ग में विकास कुमार पाठक (रांची) ने राजेश कुमार (चतरा), सौरभ (गोड्डा) ने सुशील कुमार (गढ़वा), 46 कि.ग्रा. में कमलेश (धनबाद) ने आनन्द (खूंटी), 50 कि.ग्रा. में रवि लकड़ा (रांची) ने नीरज (गढ़वा) को हराया।
चोटिल हुआ खिलाड़ी, नहीं है फर्स्ट एड
गढ़वा के खिलाड़ियों को नहीं दी गई सूचना
महिला वर्ग के मुकाबले में भिड़ते पहलवान।