पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेबी ने िचटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों को भेजा नोटिस

सेबी ने िचटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों को भेजा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने गैर कानूनी तरीके से लोगों से पूंजी जुटाने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है, जो पाबंदी के बावजूद पूंजी जुटाने से बाज नहीं आईं। रांची में सेबी ने नौ कंपनियों के डायरेक्टरों को नोटिस जारी किया है। डायरेक्टरों से तीन साल के आय व्यय सहित कंपनी की विस्तृत जानकारी मांगी है। सेबी ने यह कार्रवाई डीबी स्टार में छह सितंबर को रोज करोड़ों की उगाही शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद की। चिटफंड कंपनियों द्वारा 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तैयार कर सेबी कार्यालय में सौंपना है। उसके बाद सेबी आगे की कार्रवाई करेगी। प्रकाशित खबर में बताया गया था कि राजधानी के किन-किन इलाकों में चिटफंड कंपनियां संचालित हैं। कंपनी द्वारा 30 से 40 प्रतिशत कमिशन पर एजेंट रखे गए हैं।
जो लोगों को कंपनियों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम की जानकारी देकर जोड़ते हैैं। उनसे हर माह पैसे की उगाही करते हैं। कैसे कंपनियों द्वारा पैसे दो साल में दो गुणा, तीन साल में तीन गुणा करने का प्रलोभन देकर लोगों को फांसा जाता है। इंश्योरेंस की आड़ में कैसे कुछ लोग चिटफंड का काम कर रहे हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा लूटने का काम कर रहे हैं। मगर पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करता। जबकि चिटफंड कंपनियों पर थाना प्रभारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

करोड़ों रुपए जमा होने के बाद कंपनियों के द्वारा भागने या कार्यालय बंद होने की अफवाह फैला दी जाती है। जब जमाकर्ता सच्चाई जानने के लिए कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें पैसे वापस लेने की सलाह दी जाती है। कुछ ग्राहकों को जबरन पैसा वापस किया जाता है। ताकि अन्य ग्राहकों को कंपनी पर विश्वास बढ़े कि कंपनी कभी भी पैसा वापस कर सकती है। लेकिन कंपनियां एक सोची समझी साजिश के तहत करोड़ों जमा होने के बाद कार्यालय बंद कर फरार हो जाती हैं।