दो शिक्षकों को दी गई विदाई
राज्यसंपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, चिलदाग में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए दो शिक्षकों रामाशीष शर्मा और धनेश्वर भगत को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय कप्तान और उपकप्तान ने शिक्षकों से संबंधित अपने संस्मरण सुनाए। 11वीं के छात्र रामवृक्ष नायक ने भावपूर्ण विदाई गीत से सभी को भावुक कर दिया। इसके बाद अतिथियों के सम्मान में उषा कुमारी ने एक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं रीता और साथियों ने एक सामूहिक विदाई गीत से अपने गुरुजनों को विदाई दी। विद्यालय परिवार की ओर से एक सम्मान पत्र जिसे शिक्षिका ओलिभ टोपनो ने पढ़ा। प्राचार्य अवनींद्र सिंह ने विद्यालय के विकास में सेवानिवृत्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की।