पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेहल आरोही ने गुमला को हराया

हेहल आरोही ने गुमला को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेहल आरोही ने गुमला को हराया

रांची| हेहलस्पोर्टिंग के तत्वावधान में ओटीसी मैदान में खली जा रही कार्तिक उरांव क्रिकेट प्रतियोगिता में हेहल आरोही ने गुमला को छह विकेट से पराजित किया। गुमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीस ओवरों में सात विकेट पर 232 रन बनाए। टीम की ओर से जयंत ने 81, आदित्य ने 59, अंकित ने 43 रनों की पारी खेले। हेहल के धर्मेंद्र को दो विकेट मिला। जवाब में हेहल आरोही की टीम ने 28.1 ओवरों में चार विकेट पर 233 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से वीरेंद्र ने 83, शुभम ने 53, अरुण ने 13 रनों का योगदान किया। हेहल आरोही के वीरेंद्र को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।

वीरेंद्र दूबे

शुभम कुमार