कोहली की मां को मिली जमानत
रांची | नेशनलशूटर तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा उसे प्रताड़ित करने के आरोप में जेल में बंद रंजीत सिंह कोहली की मां कौशल्या रानी को हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। कौशल्या रानी की जमानत याचिका जस्टिस डीएन उपाध्याय की अदालत ने स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कौशल्या रानी की उम्र और हिरासत में बिताए गए समय को आधार बनाते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कौशल्या रानी की जमानत याचिका में बताया गया था कि वह 83 वर्ष की हैं इसलिए उन्हें जमानत दी जाए।