- Hindi News
- भानू, प्रदीप पर ईडी ने कसा शिकंजा, मांगी जानकारी
भानू, प्रदीप पर ईडी ने कसा शिकंजा, मांगी जानकारी
रांची |पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक भानू प्रताप शाही और खाद्य आपूर्ति सचिव डॉ. प्रदीप कुमार पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 130 करोड़ रुपए के दवा घोटाले के आरोपी भानू प्रताप और डॉ. कुमार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू कर दी है। इनमें पूर्व स्वास्थ्य सचिव सियाराम प्रसाद सिन्हा, भानू की प|ी चानी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव बीके मुंडा, उप सचिव केएल देव आदि शामिल हैं। ईडी ने राज्य के सभी जिला रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर आरोपी बनाए गए लोगों की अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। इसके अलावा इनकी चल संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है।