पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में मासस का धरना

भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में मासस का धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | केंद्रसरकार की नीतियों के खिलाफ मासस के तत्वावधान में सोमवार को राजभवन के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई कि बहुमत को राजशाही में परिवर्तित करे। साथ ही भूमि अधिग्रहण विधयेक को वापस करने और झारखंड में स्थानीय नीति को जल्द लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। पूरे देश में जमीन अधिग्रहण संशोधन अध्यादेश का विरोध हो रहा है। इसके साथ ही कोयला, रेल, सेल, रक्षा के निजीकरण की तैयारी को जल्द-जल्द से खत्म करने की मांग की गई। धरना में रांची समेत गिरिडीह, धनबाद, संथाल समेत अन्य जगहों से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। अध्यक्षता एमसीसी के अध्यक्ष आनंद महतो ने की। धरना में हलधर महतो, सुशांत मुखर्जी, मिथिलेश सिंह, दिलीप तिवारी समेत अन्य कई नेता शामिल हुए।

राजभवन के समक्ष आयोजित धरने में बोलते वक्ता।