- Hindi News
- रांची 10दिनों से अनशन पर है नक्सली कैदी इंद्रजीत यादव
रांची - 10दिनों से अनशन पर है नक्सली कैदी इंद्रजीत यादव
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद नक्सली इंद्रजीत यादव पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर है। यादव अपने इलाज में कोताही बरतने एवं दूसरे राज्यों में उससे संबंधित मुकदमों में उसे भेजे जाने के विरोध में अनशन पर है। इंद्रजीत के समर्थन में दो दिन पूर्व गढ़वा जेल में भी कैदी एक दिन का सांकेतिक अनशन कर चुके हैं। नक्सली कैदी के भाई ने आरोप लगाया है कि इससे उसकी सेहत प्रभावित हो रही है। उसने मांग की कि बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए और दूसरे राज्यों में उससे संबंधित जाे मुकदमे हैं, उनमें पेश कराया जाए।