- Hindi News
- पेंशन के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं बिरसा कृषि विवि के रिटायर्ड कर्मी
पेंशन के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं बिरसा कृषि विवि के रिटायर्ड कर्मी
रांची| बिरसाकृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 700 रिटायर कर्मचारियों को अक्टूबर 2014 से बकाया और पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। बीएयू पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. डीके झा ने कहा है कि अगर पेंशन का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो रिटायर कर्मचारियों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसकी सारी जवाबदेही विवि और सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि पेंशन की फाइल विवि, सरकार और ट्रेजरी के टेबल पर घूम रही है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। झा ने कहा कि कृषि सचिव ने 32 करोड़ रुपए आवंटित भी कर दिए हैं, बावजूद बीएयू प्रशासन बकाया तो दूर पेंशन का भी भुगतान नहीं कर रहा है।