पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची विवि के बिरसा कॉलेज में प्रत्यक्ष निवेश पर नेशनल सेमिनार फरवरी में

रांची विवि के बिरसा कॉलेज में प्रत्यक्ष निवेश पर नेशनल सेमिनार फरवरी में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | आरयूके बिरसा कॉलेज में दो दिनी नेशनल सेमिनार 13 और 14 फरवरी को होगा। यूजीसी द्वारा प्रायोजित इस सेमिनार का विषय खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आशंकाएं एवं संभावनाएं हैं। सेमिनार में डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय राष्ट्रवाद का उद््भव, विकास और दिशाएं का विमोचन किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरयू के सोशल साइंस डीन डॉ. करमा उरांव करेंगे। गौरतलब है कि इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के दर्जनों प्रतिभागियों ने शामिल होने और रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी है।