पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची विश्वविद्यालय में शीघ्र जारी किए जाएंगे बीएड के परिणाम

रांची विश्वविद्यालय में शीघ्र जारी किए जाएंगे बीएड के परिणाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रांचीयूनिवर्सिटी में बीएड (सत्र 2013-14) के रिजल्ट शीघ्र घोषित किए जाएंगे। प्रभारी वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने कहा कि रिजल्ट तैयार है। कोर्ट के फैसले की प्रति मिलते ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा सितंबर 2014 में आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि 22 सौ से अधिक स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रोविजनल बीएड स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। विवि प्रशासन का कहना है कि इस बैच का मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए फैसला आने के बाद ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी सप्ताह कोर्ट ने बीएड कॉलेजों के पक्ष में फैसला देते हुए एडमिशन में सब्जेक्ट्स की बाध्यता समाप्त कर दी है। इसके बाद रिजल्ट जारी होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इधर, झारखंड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव अनुज सिन्हा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कहा है कि अंतत: कोर्ट से न्याय मिला है।