पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नपत्रों के अवलोकन के लिए परीक्षार्थियों को मिलेंगे 15 मिनट

प्रश्नपत्रों के अवलोकन के लिए परीक्षार्थियों को मिलेंगे 15 मिनट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडअधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसकी तैयारी को लेकर डीएसई जयंत कुमार मिश्र ने रांची जिले के सभी केंद्राधीक्षकों के साथ सोमवार को बैठक की।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के अवलोकन के लिए 15 मिनट के अतिरिक्त समय दिए जाएंगे। यह व्यवस्था सीबीएसई के अनुरूप परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए दी जा रही है।

{जैक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली में मैट्रिक और दू्सरी में इंटर की होगी परीक्षा

{मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से एक बजे तक होगी।

{इंटर की परीक्षा दिन के दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

{परीक्षा केंद्र के अंदर बाहर प्रतिदिन सफाई करानी होगी।

{परीक्षार्थियों के शरीर की जांच मेन गेट पर की जाएगी।

{परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड बैग या प्लास्टिक बैग नहीं ले जा सकते हैं।

{केंद्र के बाहर सीटिंग प्लान का डिस्प्ले करना अनिवार्य है।

{परीक्षा संचालन में अनियमितता बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कदाचारमुक्त सफल परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि मैट्रिक परीक्षा के लिए पहली घंटी सुबह 9.45 बजे लगेगी। 10 बजते ही परीक्षार्थी उत्तर लिखना शुरू कर देंगे। परीक्षा दिन के एक बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। मैट्रिक परीक्षा के लिए रांची जिले में 105 और इंटरमीडिएट के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक में रांची जिले से 41 हजार 420 परीक्षार्थी तथा इंटर में 39 हजार 756 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

जैक की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी के संचालन के लिए बैठक करते डीएसई जयंत मिश्रा।