- Hindi News
- किड्स कैसल स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
किड्स कैसल स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
रांची | किड्सकैसल स्कूल में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद््घाटन केवी सेक्टर टू की प्राचार्य रेणु उपाध्याय ने किया। मौके पर बच्चों के लिए कई तरह के इवेंट आयोजित किए गए थे। इसमें बाधा दौड़, चेयर रेस और थ्री लेग रेस में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर स्कूल की प्राचार्य रश्मि सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।