- Hindi News
- अल्पसंख्यक स्कूलों को सुविधा दे सरकार : संघ
अल्पसंख्यक स्कूलों को सुविधा दे सरकार : संघ
रांची | झारखंडराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों की तरह 131 अल्पसंख्यक विद्यालयों को भी सुविधा मिलनी चाहिए। लेकिन, इन विद्यालयों में कार्यरत 18,990 कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिल रहा है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी अल्पसंख्यक विद्यालय के पक्ष में फैसला आया है। संयुक्त सचिव यशवंत विजय ने सरकार से कोर्ट के फैसले के आलोक में सरकारी की तरह सुविधाएं देने की मांग की है।