- Hindi News
- आज धौनी की रांची रेज का मुकाबला पंजाब वॉरियर्स से
आज धौनी की रांची रेज का मुकाबला पंजाब वॉरियर्स से
रांची | एचआईएलके तीसरे संस्करण मंगलवार को पहली बार रांची रेज का मुकाबला जेपी पंजाब वॉरियर्स के साथ होगा। मैच की शुरुआत शाम सात बजे से मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी। लीग में 28 प्वाइंट के साथ पंजाब की टीम नंबर वन चल रही है। पंजाब ने सात मैच में पांच में जीत, एक में ड्रा और एक में हार दर्ज की है। वहीं रांची रेज की टीम 24 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर चल रही है। रांची ने सात मैचों में चार में जीत, दो में ड्रा और एक में हार दर्ज की है। पंजाब की टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।