स्कॉट इंटरनेशनल बना अंडर-14 चैंपियन
रांची | बीकेबिड़ला अंडर-14 टूर्नामेंट का खिताब स्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के नाम रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉट की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। पिंटू ने 32, उत्तम ने 35 और धीरज ने 24 रन बनाए। जवाब में उतरी संत फ्रांसिस की टीम 26.2 ओवर में ऑल आउट होकर महज 102 रन ही बना पाई। 57 रनों के अंतर से स्कॉट इंटरनेशनल जीत दर्ज की। उत्तम को मैन ऑफ मैच चुना गया। मौके पर राजीव कुमार और रवि मिश्रा ने विजेता उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।