पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवीएम श्यामली बना अंडर 16 का विजेता

जेवीएम श्यामली बना अंडर-16 का विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बीकेबिड़ला अंडर-16 के फाइनल मुकाबले में सोमवार को जेवीएम श्यामली ने डीएवी कपिलदेव को 33 रनों से हरा दिया। श्यामली ने 31.1 ओवर में ऑल आउट होकर 100 रन बनाए। गौतम ने 25 और तरनजीत ने 19 रन बनाए। दिवांशु ने 10 रन देकर तीन और आदित्य ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। डीएवी कपिलदेव की टीम 29.1 ओवर में 10 विकेट पर 67 रन ही बना पाई। श्यामली की ओर से विवेक ने 17 रन देकर चार और सुगति ने छह रन देकर तीन विकेट लिए। विवेक कुमार को मैन ऑफ मैच का खिताब मिला।