आर्यन कोकर ने जीती आरोही एलीवेटर ट्राफी
रांची | सोमवारको आर्यन कोकर की टीम ने ओरमांझी को हराकर आरोही एलीवेटर कप का खिताब जीत लिया। फाइनल मैच के दूसरे दिन आगे खेलते हुए आर्यन कोकर ने ओरमांझी को 91.5 ओवर में 378 रनों का लक्ष्य दिया। सोवित ने शानदार 100 रन, सुमन ने 82, सिद्धांत ने 60, रविकांत ने 27 और अक्षय ने 26 रन बनाए। अमित ने 64 रन देकर चार और विनीत ने 74 रन देकर चार विकेट लिए। ओरमांझी की टीम 75 ओवर में ऑल आउट होकर 257 रन ही बना पाई। साहिल ने 67, विनीत ने 52, मृत्युंजय ने 42, उज्जवल ने 20 रन बनाए। सोवित ने 41 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ मैच का खिताब मिला। विभूति भूषण और सक्सेना ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।