- Hindi News
- जमशेदपुर बना चैंपियन पश्चिम सिंहभूम हारा
जमशेदपुर बना चैंपियन पश्चिम सिंहभूम हारा
रांची|अंतर जिलाअंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जमशेदपुर ने उपविजेता पश्चिम सिंहभूम को नौ विकट से पराजित कर चैंपियन बन गया। इससे पहले टॉस जीत कर पश्चिम सिंहभूम ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। पश्चिम सिंहभूम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रश्मि गुड़िया ने 55 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। जबकि अनामिका कुमारी ने 64 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। जवाब में उतरी जमशेदपुर की टीम 18.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर आसान जीत पक्की कर ली। जमशेदपुर की ओर से रितु ने 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए और अपनी टीम की जीत अहम भूमिका निभाई।