पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमेटी में डिप्टी मेयर हों शामिल : आशा

कमेटी में डिप्टी मेयर हों शामिल : आशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| मेयरआशा लकड़ा ने नगर निगम की टेंडर कमेटी में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को शामिल करने के लिए निगम सीईओ मनोज कुमार को पत्र लिखा है। मेयर ने कहा है कि टेंडर कमेटी में डिप्टी मेयर को भी शामिल होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में टेंडर की बैठकों में वह शामिल नहीं हो पाते हैं। इसे देखते हुए कमेटी में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मालूम हो कि टेंडर कमेटी का सदस्य मेयर, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता होते हैं। झारखंड नगर पालिका अधिनियम में इसका स्पष्ट प्रावधान है। मेयर का पत्र इन नियमों से अलग है। इस संबंध में पूछने पर निगम सीईओ मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक पत्र उन्हें मिला नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र मिलता है तो भी नियम से हटकर कोई काम नहीं किया जाएगा।

मेयर ने लिखा पत्र