सीसीटीवी से होगी हॉस्टल की निगरानी
रिम्सके हॉस्टल में आगे से कोई अप्रिय स्थिति हो, इसके लिए प्रशासन और प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। हॉस्टल अलॉटमेंट पूरा करने के बाद प्रशासन और रिम्स प्रबंधन हॉस्टल में व्यवस्था सुधार पर ध्यान देगी। सभी हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रिम्स में एक मॉनिटरिंग रूम बनाया जाएगा। हॉस्टल पर यहीं से नजर रखी जाएगी। कैमरे के फुटेज यहां कलेक्ट होंगे। आवश्यकतानुसार रिम्स के गार्ड के साथ ही बाहर के गार्ड भी तैनात होंगे, ताकि हॉस्टल में पूरी तरह शांति रहे। रिम्स प्रबंधन का कहना है कि परिसर में छात्रों को पढ़ने का माहौल मिलेगा। शांति भंग करने वालों पर पूरी नजर होगी।
शांति पहली प्राथमिकता
^हॉस्टलमें शांति पहली प्राथमिकता है। प्रशासन के साथ मिलकर कैमरे लगाने और अन्य कदम उठाने की दिशा में प्रयास होगा। हॉस्टल आवंटन समाप्त होने के बाद प्रशासन के दिशा निर्देश पर काम किया जाएगा। डॉएसके चौधरी, निदेशक रिम्स
एक कॉल पर आएगी पुलिस
^पूरीसमस्या का अध्ययन किया है। आगे से हॉस्टल में इस प्रकार की कोई घटना हो इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिए एक कॉल पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी। सभी छात्र के पास नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। अमितकुमार, एसडीओ
रिम्स में पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच प्रत्येक साल नए सिरे से हॉस्टल का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए लॉटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा।
नई व्यवस्था में हॉस्टल में मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के साथ ही रूम मेंे फर्श और दीवारें भी ठीक मिलेंगी। छात्रों को समय पर हॉस्टल आना और जाना होगा। बाहरी लोगों का हॉस्टल में रहना एकदम बैन होगा। छात्रों को यहां भी अनुशासन का पालन करना होगा।