पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल ने बनाई नई वायरलेस प्रणाली

सेल ने बनाई नई वायरलेस प्रणाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलके आरडीसीआईएस यूनिट ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के साथ मिलकर स्टैकर एवं रीक्लैमर के लिए एक नई वायरलेस प्रणाली विकसित की है। इसका उद्घाटन बुधवार को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के सीईओ पीके सिंह ने किया। मौके पर आरडीसीआईएस के कार्यपालक निदेशक डॉ. बीके झा, दुर्गापुर सेल के कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एवं दोनों प्रतिष्ठानों के वरीय अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना आरडीसीआईएस द्वारा बनाई गई अनुकरणीय उपलब्धि है।

बिना केबल के होगा संचालन : उज्जवल भास्कर

नईप्रणाली से सभी तरह के उपकरणों में बगैर किसी केबल द्वारा स्वचालन संभव होगा। इसके तहत चार नियंत्रण इकाइयां एवं पांच डिस्पैच इकाइयों में सूचना का आदान प्रदान होगा। सेल के संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर ने बताया कि नए सिस्टम से उपकरणों के डाउन टाइम में कमी होगी। इससे रेलवे को दी जानेवाले क्षतिपूर्ति में काफी कमी आएगी। इस प्रणाली का पेटेंट सेल ने पहले ही दायर कर दिया है।

कंप्यूटर पर वायरलेस सिस्टम को देखते हुए सेल के वरीय अधिकारी।