- Hindi News
- साहित्यकार को समर्पित है पत्रिका : गोस्वामी
साहित्यकार को समर्पित है पत्रिका : गोस्वामी
साहित्यकारश्रवण कुमार गोस्वामी ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज दर्शन पत्रिका पूर्ण रूप से साहित्यकार के प्रति समर्पित पत्रिका है। भविष्य में इस पत्रिका का मूल्यांकन होगा। वे ब्रह्मर्षि समाज दर्शन के द्वितीय वर्षगांठ पर विशिष्ट अंक के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों को दिल्ली जाने के बाद ही पहचान मिलती है। इस अवसर पर साहित्यकार रामवरण चौधरी को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, बैजनाथ मिश्र, डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. बालेंदु शेखर तिवारी, डॉ. कालेश्वर, आचार्य हरेराम चेतन ने विचार रखे। पत्रिका के संपादक धर्मराज राय ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
पत्रिकाओं की बढ़ रही है संख्या : बलबीर दत्त
वरिष्ठपत्रकार बलबीर दत्त ने कहा कि पत्रिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पत्रिका के स्पेशलाइजेशन को ध्यान में रखकर लेखन किए जाने की आवश्यकता है। इसमें हेल्थ, एजुकेशन, कंप्यूटर, स्टॉक मार्केट आदि अहम विषय है। उन्होंने कहा कि धर्मराज राय द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है।
विमोचन समारोह में मंच पर उपस्थित डॉ. अशोक प्रियदर्शी, बलवीर दत्त अन्य।