- Hindi News
- युवा महोत्सव के लिए ऑडिशन में चयनित हुईं 30 प्रतिभाएं
युवा महोत्सव के लिए ऑडिशन में चयनित हुईं 30 प्रतिभाएं
कलासंस्कृति, खेलकूद युवा कार्य विभाग द्वारा बुधवार को रामदयाल मुंडा सभागार होटवार में ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में झारखंड युवा महोत्सव-15 में भाग लेने वाले नृत्य गीत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागी पहुंचे। प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में कला प्रस्तुत की। एकल नृत्य में अधिकतर लोगों ने शास्त्रीय नृत्य पेश किया। समूह नृत्य में नृत्य नाटिका मंचित की गई। इसमें भी प्राचीन परंपरा का अनुपालन दिखा। कुछ ने सामाजिक जागरूकता के थीम पर आधारित नृत्य पेश किए। गायन में अलग-अलग राग और लाइट म्यूजिक के गीत पेश किए गए। ऑडिशन का जजमेंट राजेश कुमार, विपिन तिवारी, चिंकी राय शर्मिष्ठा घोष ने किया। प्रतिभागियों ने एकल शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, एकल युगल शास्त्रीय नृत्य एकल, युगल समूह समसामयिक नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य के लिए 15 गायन में 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी 28 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे।
गायन के लिए प्रदीप, दामिनी, रोहित, सचिन, हीतुमी, विवेक, सोफिया, अनमोल, रूपेश, विवेक नायक, रंजीत, मनीष, रीति, रोहित, पूजा का चयन किया गया। नृत्य के लिए अंकिता, अदिति, रोहिनी, अनिता, जूही, सुजीत, विशाल, सुमित, सुरेश, सोमा बोस के साथ ही सेंसेशनल ग्रुप, मिक्स एलिमेंट ग्रुप तथा सिमारा एंड स्वास्तिका का चयन किया गया।
भगवान शिव की आराधना पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति को मिली सराहना।