- Hindi News
- यूनिवर्सिटी शिक्षक 24 को करेंगे धरना प्रदर्शन
यूनिवर्सिटी शिक्षक 24 को करेंगे धरना-प्रदर्शन
रांचीयूनिवर्सिटी के शिक्षक लंबित मांगों को लेकर 24 फरवरी को मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय बुधवार को एसएस मेमोरियल कॉलेज में रांची विवि अंगीभूत कॉलेज शिक्षक संघ (रुक्टा) की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि लंबित समस्याओं के निराकरण नहीं होने के लिए सरकार और विवि प्रशासन दोनों जिम्मेवार हैं। मांगों को लेकर कई बार एचआरडी के अधिकारियों से वार्ता हुई। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। सैकड़ों शिक्षकों का प्रमोशन से वर्षों से लंबित है। कुछ को प्रमोशन मिला तो वेतनमान निर्धारण प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय में लंबित है। समय पर कभी भी वेतन नहीं मिलता है। डॉ. कंजीव लोचन ने कहा कि वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि नहीं हुई है। वहीं राज्य के चार विश्वविद्यालयों ने नव नियुक्त व्याख्याताओं की सेवा संपुष्टि कर दी है। रांची विवि के नकारात्मक रवैए के कारण यहां के नव नियुक्त व्याख्याताओं की सेवा नियमित नहीं हो सकी है। छठे वेतनमान का एरियर भुगतान नहीं हो सका है। समस्याओं का निराकरण फरवरी तक हुआ तो विवि शिक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. एके मलकानी, डॉ. कंजीव लोचन, डॉ. एसके झा, डॉ. आनंद कुमार ठाकुर, डॉ. एलके कुंदन, डॉ. हरिओम पांडेय, डॉ. आरके भगत, डॉ. रेणु, डॉ. राजेश लाहा, डॉ. बीके सिन्हा समेत अन्य शिक्षक शामिल थे।
{ वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा नियमित किया जाए
{ शिक्षकों को छह हजार से सात हजार का ग्रेड पे दिया जाए
{ पीएचडी इंक्रीमेंट विवि शिक्षकों को दिए जाए
{ लंबित प्रमोशन, आवास भत्ता, परिवहन भत्ता, नियमित वेतन, विवि सेवा आयोग का गठन और फुटाज चुनाव