- Hindi News
- निर्मला कॉलेज का नैक ने किया निरीक्षण, पूर्ववर्ती छात्रों से की बातचीत
निर्मला कॉलेज का नैक ने किया निरीक्षण, पूर्ववर्ती छात्रों से की बातचीत
रांची| रांचीयूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड निर्मला कॉलेज का नैक की टीम ने बुधवार को निरीक्षण शुरू किया। टीम में एक्स वीसी सह आंध्रा विवि के प्रोफेसर डॉ. के निरूपा रानी, बीएचयू के प्रो. आलोक कुमार राय, एसएफ राजस्थान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि रेखा शामिल हैं। टीम ने इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल के सदस्यों, स्टूडेंट्स, अभिभावक, पूर्ववर्ती छात्रों से बातचीत की। कॉलेज के विभागों का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति से टीम के सदस्यों ने कॉलेज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण 13 फरवरी तक चलेगा।