नर्सिंग की परीक्षा 19 से
रांची| विविने 19 फरवरी से बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक की परीक्षा की घोषणा कर दी है। परेशानी यह है कि रिम्स नर्सिंग कॉलेज को नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में परीक्षा देने के बाद भी छात्राओं को रोजगार नहीं मिलेगा। इस समस्या से निजात के लिए छात्राएं प्रो वीसी से मिलीं।