- Hindi News
- खरीद बिक्री कर शादी नहीं करें : बीके सिंह
खरीद-बिक्री कर शादी नहीं करें : बीके सिंह
डीएवीबरियातू में बुधवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य बीके सिंह ने छात्रों से कहा कि वे शपथ लें कि शादी के लिए उन्हें बेचा जाएगा, तो नहीं बिकेंगे और छात्राएं खरीदे गए लड़के से शादी नहीं करेंगी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऐसा काम करने के लिए कहा, जिससे समाज का भला हो। कहा कि छात्राएं किसी से कम नहीं हैं। वे खूब मेहनत कर मुकाम हासिल करें। इससे पहले स्टूडेंट्स ने जा नच ले मेरे यार..., तुझे भुला दिया...गीतों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर जूनियर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की।
समारोह में मिस्टर फेयरवेल शुभम ठाकुर और मिस फेयरवेल प्रज्ञा सिंह चुनी गईं। जूनियर ने 12वीं के लिए कई तरह के गेम का आयोजन किया। मौके पर उप प्राचार्य एसके सिंह, शिक्षक पीसी रिंकू, एस. बंदोपाध्याय, कौशिक चक्रवर्ती, कल्याणी विद्यार्थी, जया नायर, संतोष कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।