पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगमा और आकाश बने मिस मिस्टर फ्रेशर्स

नगमा और आकाश बने मिस मिस्टर फ्रेशर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोस्सनरकॉलेज बीएससी केमेस्ट्री डिपार्टमेंट के जूनियर्स ने कॉलेज के वेस्टर्न हॉल में रू-ब-रू प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें बीएससी पार्ट थ्री के फाइनल एक्जाम में शामिल होने वाले सीनियर्स को बेहतर रिजल्ट की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत फ्रेशर्स और पार्ट थ्री के सीनियर्स के माथे पर तिलक लगाकर हुई। गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद विभाग के एचओडी डॉ. बीएन घोष ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर विभाग के पार्ट टू के छात्रों ने जूनियर्स और सीनियर्स के सम्मान में सामूहिक नृत्य, संगीत, सोलो डांस और सोलो गीत प्रस्तुत किया। इसमें श्रुति, राहुल और विशाल के गीतों को छात्रों ने खूब सराहा। संचालन रौनक सिंह, नीलू कुमारी, नेहा पोद्दार और बालेंदू मिश्रा और दिव्या कमल और राज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विभाग के जितेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर मिस फ्रेशर्स प्रोग्राम रहा। इसमें नगमा नाज मिस फ्रेशर और आकाश डे मिस्टर फ्रेशर्स डे के विजेता रहे। इन्हें विभागाध्यक्ष डॉ. घोष ने पुरस्कृत किया।

एक-दूसरे को गिफ्ट देते स्टूडेंट्स।

कार्यक्रम में पार्ट थ्री के 35 स्टूडेंट्स को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें एक स्मृति चिह्न, फाइल और कलम भेंट किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की गई।

गोस्सनर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं छात्राएं।