पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम में आनेवाली परेशानियों और चुनौतियों पर हुई चर्चा

काम में आनेवाली परेशानियों और चुनौतियों पर हुई चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा का आदर्श पेश करें : डॉ. पिंटो

कैथोलिकपुरोहितों को तैयार करने वाला देश का मेजर सेमिनरी संत अलबर्ट कॉलेज में बुधवार को स्वागत समारोह हुआ। इसमें इस महाविद्यालय से निकले पुरोहितों का कॉलेज परिवार ने स्वागत किया। कॉलेज से 1986-90 बैच में पुरोहिताई की दीक्षा प्राप्त कर समाज, चर्च और राष्ट्र की सेवा के माध्यम से प्रभु की महतर महिमा करने वाले पुरोहित शामिल हुए। ये पुरोहित विभिन्न राज्यों, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में अपनी समर्पित सेवा दे रहे हैं। आठ पुरोहित रात आठ बजे समारोह में शामिल हुए। इन पुरोहितों के सम्मान में कॉलेज के कल्चरल विंग के अलबर्टाइन डार्विन और सुखविंदर के दिशा-निर्देश में गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ।

कॉलेज के रेक्टर फादर डॉ. जोसेफ प्रसाद पिंटो ने 25 वर्ष पूर्व यहां से पुरोहिताई की दीक्षा प्राप्त कर निकले पुरोहितों का कॉलेज परिवार में स्वागत किया। उन्होंने इन तमाम पुरोहितों के समर्पित सेवा का उल्लेख करते हुए उन्हें सेवकाई में दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने की बात कही। कहा कि इस कार्यक्रम से रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। समाज, चर्च और राष्ट्र की सेवा में आने वाले भावी पुरोहितों के लिए ये सेवकाई का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रेसिडेंट फादर डॉ. सुमन कुमार एक्का, फादर लुकस तिर्की, मिनिस्टर फादर इग्नासियुस माइकल, फादर एरिक ब्रे समेत अन्य शामिल थे। डॉ. पिंटो ने बताया कि 12 फरवरी को कॉलेज के एमटीएच के स्टूडेंटस से मिलेंगे। फादर एरिक इन जुबिलेरियन्स फादर्स से मिलकर सेवकाई का अनुभव बांटेंगे।

{ऑक्सफैम इंडिया का तीन दिवसीय पार्टनर्स मीट शुरू

कार्यक्रम में जुबिलेरियन्स पुरोहित।

संत अलबर्ट कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

रांची | ऑक्सफैमइंडिया का तीन दिवसीय पार्टनर्स मीट बुधवार को एसडीसी सभागार में शुरू हुआ, जो 13 फरवरी तक चलेगा। इसमें ऑक्सफैम इंडिया पटना और दिल्ली के अधिकारियों के साथ-साथ इनके पार्टनर्स भी शामिल हुए। ऑक्सफैम इंडिया के रीजनल मैनेजर प्रवीण कुमार प्रविंद ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पिछले पांच सालों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने काम अथवा सेवा निष्पादन के क्रम में आने वाले व्यवधान चुनौतियों पर गौर करने और उसका निदान करने पर जोर दिया। झारखंड और बिहार में आवश्यक सेवाओं के तहत ऑक्सफैम इंडिया के पार्टनर्स की ओर से प्रोग्राम मैनेजर संजय सुमन ने रिपोर्ट पेश की। बैठक में स्पार के डायरेक्टर रविंद्र नाथ मिडे, सतीश गिरिजा, एके सिंह, हुसैन इमाम फातमी, विनोद होरो, शेख अनवर, जूली ठकरन, दीपक जेवियर, अनिरूद्ध भट्टाचार्यजी, प्रत्युष, मिर्जा, खैरूल रहमान, विवेक प्रसाद आदि मौजूद थे।