- Hindi News
- यूनियन क्लब के रैंप पर बुजुर्ग करेंगे कैटवॉक
यूनियन क्लब के रैंप पर बुजुर्ग करेंगे कैटवॉक
अपनोंकी शीतल छाया संस्था द्वारा 14 फरवरी को बुजुर्गों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘रिश्तों की शीतल छाया सीजन टू\\\' नामक कार्यक्रम में 55 साल के उम्र के दंपती भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम प्लाजा चाैक के पास स्थित यूनियन क्लब लाइब्रेरी परिसर में आयोजित होगा। इसमें रैंप पर कैटवॉक, क्वेश्चन राउंड, टैलेंट राउंड आदि होंगे। ये जानकारी संस्था की अध्यक्ष प्रमिला कपूर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
बच्चेभी पेश करेंगे कार्यक्रम
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह होंगे। प्रमिला ने बताया कि पिछले साल पहली बार बुजुर्गों के लिए ऐसा कार्यक्रम हुआ था, जिसे काफी प्रोत्साहन मिला था। इस वर्ष वेलेंटाइन डे पर कार्यक्रम होगा, जो दिन के तीन बजे से छह बजे तक चलेगा। बुजुर्ग अपना अनुभव बांटेंगे। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 200 रुपए की फीस रखी गई है। दर्शकों के लिए भी गेम शो होगा। प्रतिभागी मौके पर या पहले भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम में यूनियन क्लब लाइब्रेरी के सचिव श्यामा प्रसाद मुखर्जी, इंदू सिंह भदोरिया, लीला अंबष्ठ, कविता अनुपम, फरहा, नमिता खन्ना, आम्रपाली, र|ा बनर्जी, श्वेता कपूर, मोइत्री, सत्य प्रकाश, मृत्युंजय दास और अशोक खन्ना सहयोग कर रहे हैं। इस संबंध में कोई भी जानकारी मोबाइल नंबर 9431187907. 9955361175 पर ले सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं प्रमिला कपूर अन्य।