- Hindi News
- विवि और कॉलेज कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की मांग
विवि और कॉलेज कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की मांग
रांची | भाजपानेता डॉ. राजाराम महतो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों और महाविद्यालयों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद-67 में संशोधित उम्र सीमा शिक्षण कर्मचारियों का समान रूप से 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का प्रावधान है।