- Hindi News
- महेश्वरी बालिका विद्यालय में 10वीं की छात्राओं को दी गई विदाई
महेश्वरी बालिका विद्यालय में 10वीं की छात्राओं को दी गई विदाई
रांची | महेश्वरीबालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को 10वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। नौवीं की छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं के अच्छे अंक से परीक्षा पास करने की शुभकामनाएं दी। जूनियर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।