- Hindi News
- पैगंबर मोहम्मद का संदेश समस्त मानवजाति के लिए : मो. कामरान
पैगंबर मोहम्मद का संदेश समस्त मानवजाति के लिए : मो. कामरान
रांची | पैगंबरमोहम्मद (स.) का संदेश महज मुसलमानों के लिए नहीं था, बल्कि उनके मोहब्बत और अमन का पैगाम समस्त मानव जाति के लिए है। उक्त बातें जमात-ए-इस्लामी हिंद के मो. कामरान ने बुधवार को कही। मो. कामरान जमात-ए-इस्लामी हिंद की रांची ईकाई द्वारा हजरत मोहम्मद (स.) सबके लिए के तहत चलाई जा रही मुहिम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बीआईटी एक्सटेंशन लालपुर के समीप एक अस्थाई स्टॉल लगाकर इस्लाम को जानने की इच्छा रखने वाले लोगों के बीच पवित्र कुरआन का हिंदी अनुवाद और पैगंबर मोहम्मद (स.) की जीवनी से संबंधित पुस्तकें अन्य इस्लामी पुस्तकों का वितरण किया गया।