पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनडब्ल्यूजीईएल चर्च की चार सदस्यीय टीम नेपाल रवाना

एनडब्ल्यूजीईएल चर्च की चार सदस्यीय टीम नेपाल रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनडब्ल्यूजीईएलचर्च के चार अधिकारियों की टीम बुधवार को नेपाल के लिए रवाना हुई। टीम एनडब्ल्यूजीईएल चर्च कुड़ुख भाषा-भाषी विश्वासियों द्वारा आयोजित कुड़ुख लूथेरन सेवा सहभागिता कार्यक्रम में शामिल होगी। टीम में चर्च रांची के सचिव डॉ. जेपी मिंज, मुख्य सचिव अलबेल लकड़ा, मिनिस्ट्रियल सेक्रेटरी एक्का अौर पास्टर सैहून लकड़ा शामिल हैं। नेपाल में कुड़ुख लूथेरन सेवा सहभागिता का यह कार्यक्रम 14 फरवरी को होगा। नेपाल रवाना होने से पूर्व चर्च के मुख्य सचिव अलबेल लकड़ा ने बताया कि चर्च और तमाम कुड़ुख भाषियों के लिए गर्व की बात है कि नेपाल में रहने वाले चर्च के हमारे 250 कुड़ुख भाषी नेपाल में भी कुड़ुख भाषा संस्कृति को बरकरार रखे हुए हैं। वहां प्रभुभोज और अनुष्ठान हिंदी या नेपाली भाषा में होकर कुड़ुख में होता है।