पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जटिल ऑपरेशन कर मरीज की बचाई जान

जटिल ऑपरेशन कर मरीज की बचाई जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिम्सके सर्जरी विभाग में एक जटिल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई गई। सोनाहातू के नंदकिशोर महतो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी नर्सिंग होम ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में डॉ. शीतल मलुआ ने उनकी जांच की तो पाया कि डायाफ्राम क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही अमाशय, प्लीहा और विसरा डायफ्राम से बाहर निकलकर छाती में घुस गए थे। मरीज का तत्काल ऑपरेशन किया गया। चार घंटे तक चले ऑपरेशन में बिसरा और अन्य पार्ट निकालकर उनकी अपनी जगह पर सेट किया गया। साथ ही डायफ्राम को ठीक किया गया। मरीज को पांच बोतल खून भी चढ़ाया गया। इस के अलावा स्पेलीनेक्टोनॉमी और चेस्ट ट्यूब ड्रेनेज भी किया गया। अब मरीज खतरे से बाहर है और पूरी तरह ठीक है। ऑपरेशन डॉ. शीतल मलुआ के नेतृत्व में किया गया, जिसमे डॉ. पंकज, डॉ. कृष्णा मुरारी, डॉ. निशीथ, डॉ. रोहित झा, पीजी डॉक्टर डॉ. रवि, डॉ. पूनम, डॉ. विवेक, डॉ. उपेंद्र, डॉ. अपर्णा, डॉ. अनूप और निश्चेतना विभाग के डॉ. अशोक डॉ आदित्य ने सहयोग किया।