सैनिक की मृत्यु पर शोक सभा आयोजित
रांची| छोटानागपुरियातेली उत्थान समाज द्वारा गुमला के बोकटा महुआटोली निवासी बिहार रेजिमेंट के सैनिक अर्जुन साहू की असामयिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक दयानंद प्रसाद कश्यप के आवास में आयोजित शोकसभा में बबलू टाइगर, मैनेजर साहू, सुनील साहू, जीत वाहन साहू, बिमला साहू, सुरजीत साहू, मनोज साहू, विष्णु साहू, ईश्वर साहू सहित अन्य शामिल थे। यह जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने दी।