मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी गठित
रांची| कोलफील्ड मजदूर यूनियन की एक बैठक बुधवार को राघव रघुनंदन की अध्यक्षता में सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित कार्यालय में हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक एल एन पाण्डेय, अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम झा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहनी, संगठन सचिव आरपी सिंह, सचिव जगरनाथ साहू, उपाध्यक्ष उबोध राम, उपाध्यक्ष एनके तिवारी, संयुक्त सचिव एसके सिन्हा पंचानंद सिंह, सह सचिव योगेंद्र सिंह आदि का चयन किया गया।