पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्षा वाहिनी संघ ने मंत्री को सौंपी मांगों की सूची

रक्षा वाहिनी संघ ने मंत्री को सौंपी मांगों की सूची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंडरक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को गृहरक्षकों की मांगों से अवगत कराया है। संघ के महासचिव जयप्रकाश सिंह निराला ने उन्हें नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मंगलवार को संघ के कार्यालय में मंत्री सीपी सिंह ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद थे। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष हरिभूषण शर्मा, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, मिथिलेश सिंह समेत सभी सदस्यों ने सीपी सिंह को संघ का मुख्य संरक्षक और संजीव विजयवर्गीय को संरक्षक के पद पर आसीन कराया। सदस्यों ने मंत्री से गृहरक्षकों की मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा जमशेदपुर से लोग आए हुए थे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कृष्णनंदन राय ने दी।