यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
रांची| चुटियाथाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया है। चुटिया की रहने वाली एक युवती ने गौतम के खिलाफ चुटिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि आरोपी पिछले छह सात महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी गौतम चुटिया थाना क्षेत्र के पक्का कुआं के निकट का रहनेवाला है।